जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना चिल्ला पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 19/20 सितंबर 2026 की देर रात्रि थाना चिल्ला पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र श्यामलाल को ग्राम बरेठीकला दोहतरा के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 510 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त में विरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम बरेठीकला थाना चिल्ला जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं० 109/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिल्ला जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० तौफीक अहमद, हे०कां० ध्यान सिंह, कां० सचिन कुमार, कां० अरविन्द्र, कां० विशाल सिंह, म०कां० हेमलता रावत मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


