जनपद बांदा ।
वसुंधरा पटेल सुपुत्री रामदेव सिंह पटेल निवासी ग्राम बड़गांव तहसील बबेरू जिला बांदा उत्तर प्रदेश का 7 मार्च 2025को स्टाफ नर्स में सिलेक्शन हुआ था इसके उपरांत 31 मार्च 2025 को ग्राम साथी में संत सियाराम महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा पटेल ने कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू के विकास कार्य हेतु अपनी प्रथम सैलरी देने की घोषणा की थी जिनको प्रथम सैलरी 6 जुलाई 2026 को प्राप्त होते ही ₹50000 अपने चाचा अनिरुद्ध कुमार पटेल को सुपुर्द कर दिया। इस पर उन्होंने कहा जब भी कॉलेज के विकास कार्य का सामूहिक रूप से कार्य प्रारंभ किया जाए उस समय यह धनराशि कॉलेज में विकास कार्य करा रही समिति को सुपुर्द कर दिया जाएगा और उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के अन्य तमाम सम्मानित कर्मचारी अधिकारी व्यापारी भी कॉलेज के विकास कार्य हेतु अपनी समर्थानुसार सहयोग करने के लिए आगे आए, जिससे अपने क्षेत्र के बच्चों को अच्छी व गुणवत्तापूर्ण अनुशासनात्मक शिक्षा प्राप्त हो सके क्योंकि सभी तरह के विकास एवं विनाश की जननी शिक्षा ही है साथ ही अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि क्षेत्र के तमाम अभिभावक गण अपने गैर जरूरी खर्चो पर रोक लगाते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में निवेश करें जिससे उस परिवार मोहल्ले गांव व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके साथ ही उन्होंने जोर देते हुए कहा की कॉलेज की प्रबंध समिति विकास कार्य कराने हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए कालेज का विकास कार्य कराने हेतु मार्ग प्रशस्त करे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


