बाइक सवार की टक्कर से रोड किनारे खड़ा ब्यक्ति घायल, डॉक्टर ने किया रेफर

 

खागा,फतेहपुर

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पुराईन गांव के समीप रोड किनारे बाइक खड़ी करते समय दूसरे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया, जिससे बाइक खड़ी कर रहा ब्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी गांव निवासी भीम सिंह का 50 वर्षीय पुत्र रामचंद्र बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र के पुराईन गांव गया था। जब वह बाइक खड़ी कर रहा था तभी दूसरे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से रामचंद घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डडॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट