बलिया: मनियर 2 लाख का गहना 30 हजार में लेने का आरोप, वीडियो वायरल, 2 लाख में हुआ समझौता

 

बलिया !:उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में तहसील बांसडीह के अंतर्गत ब्लॉक मनियर में पिछले कई दिनों से मनमें चल रहा गहने का विवाद आखिरकार आपसी सहमति से परिजनों तथा स्वर्णकार द्वारा सुलझा लिया गया है।
बताया जा रहा है कि एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के ने घरवालों को बिना बताए करीब 20 ग्राम सोने का गहना मनियर नगर पंचायत निवासी एक स्वर्णकार के यहां देकर उससे पैसे उधार लिए थे। परिजनों के अनुसार स्वर्णकार ने नादान बालक समझकर उसे मात्र 30 हजार रुपये ही दिए।
इस बात की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पहले स्वर्णकार की दुकान पर पहुंचकर अपने गहनों की मांग की। पहले तो स्वर्णकार ने गहने लेने की बात से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजन मनियर थाने पर जाकर तहरीर दी, ऐसा परिजनों का कहना है।
मनियर थाने की पूछताछ में स्वर्णकार ने स्वीकार किया कि गहना हमने लिया है, लेकिन 5 लाख का नहीं। काफी हो-हल्ला के बाद आखिरकार स्वर्णकार ने परिजनों को दो लाख रुपये देकर मामले को निस्तारित कर दिया।
अभी कुछ दिन पहले ही मनियर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक स्वर्णकार पर कुछ रुपये ही देकर 100 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगा था। हालांकि उस मामले में भी मनियर पुलिस द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
इस संबंध में थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। और अगर ऐसी कोई घटना घटित भी हुई है तो वे मनियर थाने पर नहीं आए हैं।!
रिपोर्टर – जयराम जी तिवारी
Mob – 9005331690
(तहसील बांसडीह ; जनपद – बलिया)