स्वर्गीय इंदिरा की जयंती में कांग्रेस ने गोष्ठी कर उनको किया याद

फतेहपुर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजित गोष्ठी में नेताओं द्वारा इंदिरा जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की पुर जोर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का देश हित में दिया गया योगदान सराहनीय है जिसकी बराबरी कर पाना असंभव है। उन्होंने आगे कहा कि आज अगर कुछ भाजपाई उनकी तुलना मोदी जी से करने लगते हैं तो बड़ा ताज्जुब होता है क्योंकि दोनों में जमीन और आसमान का फर्क है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि इंदिरा जी ने अपने विवेक और साहस से देश का स्वाभिमान सदेव ऊंचा रखा जो कबीले तारीफ है इसी में उन्होंने एक शेर भी सुनाया कि किसी का शर झुकाने की हुनर चाहिए, हमसफ़र पहचान लेने में तजुर्बे की नजर चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों चीजों में इंदिरा जी को महारत हासिल थी जब कि मोदी जी इन दोनों में अनभिज्ञ हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, महिला नेता शोभा दुबे,देवी प्रकाश दुबे, पं. राम नरेश महराज, फजलुर्रहमान असलम,ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, सैयद सहाब अली, जे पी पासवान,आरिफ खान, निजामुद्दीन, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अब्दुल रज्जाक, अकरम काले, मो . रमजान,हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।