फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर करता था रुपयों की मांग, किया गया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग की गई थी, जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए कोतवाली नगर, साइबर, सर्विलांस सेल एवं तकनीकी टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मबई बाईपास बांदा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है व उसके द्वारा अधिकारियों की फर्जी आइडी बनाकर रुपए मागें जाते है व रुपए लेने ही जनपद बांदा आया है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

अपील:

सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि अथवा प्रतिष्ठित व्यक्ति के नाम से संचालित फर्जी ID/प्रोफाइल से प्राप्त Friend Request, Message, Link या आर्थिक सहायता संबंधी अनुरोध पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान एवं सत्यापन अवश्य करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, पासवर्ड अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी अधिकारी के नाम से पैसे अथवा किसी अन्य प्रकार की सहायता मांगे जाने पर संबंधित विभाग से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें। फर्जी ID अथवा संदिग्ध साइबर गतिविधि दिखाई देने पर उसका Screenshot/URL सुरक्षित रखें और तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें । सोशल मीडिया पर अपनी निजी एवं वित्तीय जानकारी सार्वजनिक करने से बचें । सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराधियों से सावधान रहें।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्ताक पुत्र वसीर निवासी ग्राम मानकी सादिकावास थाना रामगढ जनपद अलवर राजस्थान के रूप में हुई।

संबंधित पर मु०अ०सं०- 430/26 धारा 319(2)/318(4) व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विपिन कुमार थाना कोतवाली नगर, कां० जितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, कां० अभिनव यादव थाना कोतवाली नगर, हे०कां० आशीष शर्मा सर्विलांस सेल, कां० मनीष मिश्रा सर्विलांस सेल मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट