चोरियों का किया सफल अनावरण, 02 अभियुक्तों (पति-पत्नी) को किया गिरफ्तार, 01 बाल अपचारी संरक्षण में लिया गया

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 11/12 सितंबर 2026 की रात्रि को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों ( पति- पत्नी ) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही एक बाल अपचारी को भी चोरी के माल के साथ संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले 01 गुजरतिया 02. शिवप्रसाद 03.जगप्रसाद 04.दुर्गेश द्वारा अपनें अपनें घरों में हुई चोरी के संबंध मे थाना तिंदवारी पर सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हमीद व अभियुक्ता नर्गिस को ग्राम पपरेन्दा रोड़ पर पीएचसी तिंदवारी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही 01 बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है।

सभी के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए) व नगदी बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है तथा घूम घूम कर घरों की रेकी करते है। जिन घरों में कोई नही होता है वहां का दरवाजा/खिडकी तोडकर बच्चे को घर के अंदर चोरी करने के लिए भेजते है तथा हम पति-पत्नी घर के बाहर निगरानी करते है। पुलिस द्वारा इस संबंध में और गहनता के जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और कितने स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। साथ ही इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस दौरान 02 गले के हार (पीली धातु), 02 गले की चेन (पीली धातु), 01 जोडी लटकन (पीली धातु), 01 जोडी झुमका (पीली धातु), 01 कान के कुण्डल (पीली धातु), 02 कान की बाली (पीली धातु), 01 कमरबंध (सफ़ेद धातु), 05 जोडी पायल (सफ़ेद धातु), 04 सिक्के (सफ़ेद धातु), 09 बिछिया (सफ़ेद धातु), 06 कंगन (सफ़ेद धातु), 54100 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त में हमीद पुत्र वहीद निवासी मु० भगवती नगर कस्बा व थाना तिंदवारी जनपद बांदा तथा नर्गिस पत्नी हमीद निवासी मु० भगवती नगर कस्बा व थाना तिंदवारी जनपद बांदा मौजूद रहे। संबंधित अभियुक्तों पर मु०अ०सं०- 03/26 धारा 305(a)/317(4)/95 बीएनएस थाना तिंदवारी जनपद बांदा, मु०अ०सं०- 173/26 धारा 333/305(a) /317(4)/95 बीएनएस थाना तिंदवारी जनपद बांदा, मु०अ०सं०- 193/26 धारा 331(4)/305(a)/ 317(4)/95 बीएनएस थाना तिंदवारी जनपद बांदा, मु०अ०सं० 184/26 धारा 333/305(a)/ 317(4)/95 बीएनएस थाना तिंदवारी जनपद बांदा में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में संदीप पटेल थानाध्यक्ष तिंदवारी, उ०नि०गजेन्द्र सिंह, उ०नि० सुभाष चन्द्र वर्मा, कां० महेन्द्र प्रताप सिंह, कां० अमन मिश्रा, कां० अनूप कुमार, कां० सत्यम उपाध्याय, म०कां० कल्पना राजपूत, म०कां० दीक्षा मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट