जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस मिशन शक्ति द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 26/27 अक्टूबर 2026 की देर रात्रि थाना बिसण्डा पुलिस की मिशन शक्ति टीम को गश्त एवं चेकिंग के अभियुक्त ब्रह्मानन्द पुत्र दयाराम निवासी निलाथू थाना बिसण्डा जनपद बांदा को बबेरू मोड़ इण्डियन पेट्रोलपम्प के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 02 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ब्रह्मानंद पुत्र दयाराम निवासी निलाथू थाना बिसण्डा जनपद बांदा बताया गया। संबंधित पर मु०अ०सं० 470/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में म०उ०नि० स्नेहा सिंह थाना बिसण्डा, कां० लक्ष्मण यादव, कां० अरूण कुमार, कां० अनूप, म०कां० गीता यादव मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


