सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए निलेश श्रीवास, पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दी बधाई

जनपद बांदा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से निलेश श्रीवास को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी में जनपद बांदा का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि आशा है कि आप समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश यादव, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ओम नारायण विदित, अशोक गौर, मुमताज अली, इमरान अली राजू,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,राजकुमार गुप्ता राजू, कुतैबा जमा, राम लाल प्रजापति, वृंदावन वैश्य, हिमांशु वैश्य, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, जन्मेजय सिंह, आमिर खान मन्नी, रहीस खान, मनी कश्यप, मुलायम यादव ओ पी, आदि दर्जनों लोगों ने खुशी जताई और बधाई दिया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट