जनपद बांदा।
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन, दशहरा एवं अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सभागार जनपद बांदा में जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान आवश्यक सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से भी संवाद कर त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी बांदा कुमार धर्मेन्द्र, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


