जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गौरतलब हो कि दिनांक 08 अगस्त 2026 की देर शाम थाना नरैनी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति बीहड़पुरवा नरैनी रोड़ पर अवैध तमंचा लिए घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। इस दौरान अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलोक पुत्र विनोद निवासी बल्लान थाना अतर्रा जनपद बांदा के रूप में हुई। संबंधित पर मु०अ०सं०- 214/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना नरैनी जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० मु० ऐश खॉ, कां० अजय यादव, कां० आशु सिंह मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


