जनपद बांदा।
संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अशोक लाट पर उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। प्रदर्शन से पूर्व अवस्थी धर्मशाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महान क्रांतिकारी शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रभावित किया जा रहा है। कांग्रेस ने मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड, कचहरी, कलेक्ट्रेट और संकट मोचन मार्ग से अशोक लाट पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मामले में सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रपति को स्वतः संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, पीसीसी पवन देवी कोरी, धर्मेश सिंह बहेरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, सुमन शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश दीक्षित, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, मोहन साहू, चौधरी आरएन मानव, शिवबली सिंह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, आदित्य स्वरूप पांडेय, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जगदीश गुप्ता विक्की, शोएब रिजवी, राजेंद्र गर्ग नाती, अमित तिवारी, जीतेन्द्र गौरव, बाबूराम निषाद, बाबूराम यादव, भइयालाल पटेल, अतीक अहमद, केशव पाल, अम्बिका खेंगर, रामखेलावन राजपूत, बी लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, रमेश चंद्र गुप्ता, राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, राजेश कुमार गुप्ता पप्पू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


