राष्ट्रऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

जनपद बांदा।

महान राष्ट्रचिंतक, प्रखर विचारक एवं भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ तथा स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, सामाजिक समरसता तथा श्रमिकों एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया। जिला प्रशिक्षक चित्रकूट शिवम चतुर्वेदी ने बताया कि उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण, संगठन की शक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए, उनकी जयंती पर हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लें।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट