कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान की करी समीक्षा

जनपद बांदा।

बांदा में “संगठन सृजन अभियान” के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत दुर्गापुर (सोहाव) में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरैनी की समीक्षा बैठक चौरसिया मैरिज हाल, अतर्रा रोड, नरैनी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुई। चार दिवसीय बांदा जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक विमल शाह पूर्व मंत्री गुजरात प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, पीसीसी पर्यवेक्षक नावेद खान का कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की तथा संगठन सृजन अभियान की प्रगति एवं अवशेष कार्य को समझने, देखने की कोशिश की। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से यह भी जानना चाहा कि संगठनात्मक स्थिति कैसी है, कांग्रेस जनों ने अपने-अपने स्तर से विचार व्यक्त किए, पर्यवेक्षक ने अलग-अलग एकांत में भी कांग्रेस जनों की राय जानने की कोशिश की, तीनों पर्यवेक्षक ब्लॉक स्तर पर एवं अन्य नगरीय क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे, घूम-घूम कर कांग्रेस पार्टी की स्थिति बांदा जनपद में कैसी है यह जानने की उनकी कोशिश होगी, स्थिति को कांग्रेस उच्च कमान को अवगत कराएंगे।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, साकेत बिहारी मिश्रा, रमेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री जितेंद्र गौरव, कालीचरण निगम, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष महुआ शक्ति प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष बलबीर द्विवेदी, रज्जाक भाई, अवधेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण प्रजापति नरैनी, नगर अध्यक्ष रामकृष्ण निगम नरैनी, कैलाश नाथ बाजपेई, हरिकृष्ण वर्मा, मोहन कुशवाहा, निसार अहमद, अबू हुरैरा, जीतेन्द्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी, राममनोहर वर्मा, बलराम सिंह सेंगर, संतोष कुमार कोरी, मौलाना नौशाद, लाला भइया गौतम, निलेश सिंह, राकेश श्रीवास, संतोष कुमार सोनी, जयपाल सिंह गोपरा, बाबू बिलहरका, अंजनी द्विवेदी, अमित द्विवेदी, रामकृष्ण सोनकर, बाबू सोनकर कालिंजर, रामप्रसाद पाल, रजा हुसैन, राजेश कुमार राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar