जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04 नवंबर 2026 को थाना पैलीनी पुलिस द्वारा युवक को कटर से हमला कर घायल करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार दिनांक 04.11.2026 को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला के रहने वाले रामबाबू द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 04.11.2026 को थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकला के ही रहने वाले शिवम व प्रयांशु द्वारा उनका भाई जो रणछोड़दास इंटर कॉलेज का छात्र है, कॉलेज में परीक्षा देने गया था। इसी दौरान गांव के ही शिवम एवं प्रयांशु द्वारा आपसी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट करते हुए कटर मारकर घायल कर दिया था। सूचना प्राप्त होते ही थाना पैलानी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों शिवम एवं प्रयांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में शिवम पुत्र दीपू निवासी ग्राम खप्टिहाकला थाना पैलानी जनपद बांदा तथा प्रयांशु पुत्र राजू निवासी ग्राम खप्टिहाकला थाना पैलानी जनपद बांदा शामिल रहे। संबंधित पर आवश्यक धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में उ०नि० कृष्ण प्रताप सिंह, हे०कां० धीरेन्द्र सिंह, हे०कां० अनिल कुमार मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


