रोजगार मेले में लगभग 800 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, प्रदेश व बाहरी कंपनिया भी हुई शामिल

जनपद बांदा।

निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में “उ०प्र० रोजगार मिशन” के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बॉदा द्वारा एक वृहद रोजगार मेला गुरूवार दिनांक 05 नवंबर 2026, को प्रातः 10-00 बजे से पं० जे०एन० डिग्री कॉलेज, बाँदा में आयोजित किया गया। मेला में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की विभिन्न 17 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला में लगभग 800 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसके सापेक्ष कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार के पश्चात 573 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन मालती गुप्ता बासू, नगर पालिका अध्यक्ष, बॉदा एवं बॉदा सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ द्वारा किया गया एवं साथ ही दीप प्रज्जवलन कर रोजगार मेला का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अमित सेठ, जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा, बॉदा, सहायक निदेशक (सेवायोजन), वकील अहमद अंसारी, जिला सेवायोजन अधिकरी, मोहित जायसवाल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट