बाँदा केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने आयोजित की भव्य भजन संध्या एवं सम्मान समारोह

जनपद बांदा।

बांदा नगर के मंडपम मैरिज हॉल में केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से भव्य भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए माँ भगवती के चरणों में शीश नवाया और आयोजन की सराहना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यापारियों, समिति के पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों एवं समिति के सदस्यों को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने सभी सम्मानितजनों के सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन की सफलता सामूहिक सहयोग, आपसी समन्वय और समर्पण से ही संभव होती है। माँ भगवती की आराधना के साथ समाज सेवा और संगठन के प्रति निष्ठा का भाव भी प्रेरणादायक है। पंकज रावत और अभिषेक मिश्रा के मधुर भक्ति में गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी राजकुमार शिवहरे, अमित सेठ भोलू, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीओ सिटी सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका श्रीचंद चौधरी, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह, सभी चौकी इंचार्ज, चंद्र मोहन बेदी, शशि भूषण द्विवेदी, बीके सिंह प्रभा गुप्ता रीता गुप्ता, रेखा भटनागर, रजत सेठ, अंकित बासू, सुनील सक्सेना, संजय काकोनियां, अभिषेक पांडे, शिवम चौरसिया, डॉ रमाशंकर राजपूत, लखन राजपूत, नईम नेता, छोटू धुरिया, भारत गुप्ता, दीपक अवस्थी, गोपाल चंद्र अवस्थी, शिव प्रसाद अवस्थी, जीतेन्द्र सिंह गौतम, नारायण धुरिया, धीरेंद्र सिंह गौतम, उत्तम सक्सेना, विनोद जैन, राहुल नामदेव, लव सिंह, शैलेंद्र वर्मा, श्लोक द्विवेदी, राज सिंह, अजय सिंह, गौतम, आशीष पांडे, रजत रावत, घनश्याम सिंह राजपूत, मनीष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता छोटे प्रेम गुप्ता चारु चंद्र खरे, अविनाश, कमलेश गुप्ता, निर्भय गुप्ता, सुशील अग्रवाल, प्रेम शिवहरे, तीनों रामलीला समिति के अध्यक्ष और गरबा करने वाली सभी मातृशक्ति, नृत्य प्रशिक्षिका निशा गुप्ता,श्रद्धा निगम, अंजू दमेले के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया सभी को सम्मानित किया गया।

समारोह में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा भाव को विशेष रूप से सराहा गया। समिति की ओर से कहा गया कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उन सभी के समर्पण, सहयोग और सेवा भावना का सम्मान है, जिन्होंने दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, भजन संध्या में माँ भगवती के मधुर भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और पूरा परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन पंकज रावत ने किया। कार्यक्रम का समापन अमित सेठ भोलू ने भक्तिमय वातावरण एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ किया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट