परिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र बांदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े/मतभेद को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया। गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शाहिद पुत्र शौकत द्वारा पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिस पर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षो द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा परिवार को आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी। विवाद निस्तारण टीम में निरी० अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी (पुलिस काउंसलर), सगीर अहमद (उर्दू अनुवादक), म०हे०कां० शिवकली, म०कां० साक्षी, म०कां० स्नेहलता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट