कलियुगी पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार दिनांक 30 अक्टूबर 2026 की देर शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का गहनता से अवलोकन कर सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार की रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की प्राप्त सूचना पर अभियुक्त को नवादा मोड़ के पास बने कमरानुमा यात्री प्रतिक्षालय से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के निशानदेही से आलाकत्ल हसिंया बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में नीलम पुत्र मोतीलाल निवासी बांधा पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं०- 559/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह, निरीक्षक प्रभुनाथ यादव, उ०नि० वीरेन्द्र त्रिपाठी, उ०नि० उत्कर्ष सिंह, उ०नि० सुखबीर सिंह, कां० हर्ष तिवारी, कां० अश्वनी उपाध्याय, कां० अरमान अली, कां० सचिन कुमार, कां० गवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट