जनपद बांदा।
जन सामान्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से मंगलवार की रात्रि 8-15 बजे से नगर मजिस्ट्रेट, बाँदा एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर०एन०प्रसाद के साथ रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मे०का बाँदा उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी लेते हुये इमरजेंसी आरपेशन थिएटर, काडियालाजी कक्ष, बाल्य रोग इमरजेंसी वार्ड, स्त्री रोग विभाग, आई०सी०यू०, एम०एन०सी०यू०, एस०एन०सी०यू०, ब्लड बैंक एवं पैथालॉजी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि कोई भी चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवायें न लिखें। बताया गया कि रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पैथालाजी 24 घण्टे क्रियाशील है। पैथालॉजी
में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ मरीज स्वंय अपना सैम्पल लेकर जांच हेतु देने पैथालाजी गये हुये थे। यह स्थिति अत्यन्त आपत्तिजनक है। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में मरीज को स्वंय अपना सैम्पल लेकर पैथालाजी तक न जाना पडे। यह सुनिश्चित किया जाये कि मरीज का सैम्पल लेने के बाद उसे चिकित्सीय स्टाफ के माध्यम से पैथालाजी तक भेजा जाये। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक में सभी ब्लड ग्रुप का “ब्लड’ उपलब्ध पाया गया। प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि मेडिकल कॉलेज में ई०डी०एल० की समस्त दवाये उपलब्ध हों। सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने हेतु प्रधानाचार्य, मे०का० बाँदा को आवश्यक निर्देश दिये गये।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


