जनपद बांदा।
जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में अवैध खनन/परिवहन /ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गयी। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक बादा, समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्रीय अधिकारी उ०प्र० प्रदूषण नियत्रण बोर्ड बादा, खान अधिकारी बादा, ए०आर०टी०ओ०, जी०एस०टी० विभाग के प्रवर्तन से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा टास्क फोर्स के समस्त सदस्यो को निर्देशित किया गया कि पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 में पकड़े गये वाहनों के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में पकड़े गये वाहनो की संख्या कम न हो तथा 233 वाहनों के बैक लॉग को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी बबेरू / नरैनी / सदर/पैलानी को निर्देशित किया गया कि मानसून सत्र समाप्ति के उपरान्त उपखनिज बालू/मोरम के संचालित खनन पट्टा/खनन अनुज्ञा-पत्र का निरीक्षण/निगरानी समय-समय पर करते रहे, साथ ही खनन पट्टो में अवैध खनन / परिवहन /ओवरलोडिंग न होने पाये तथा नदी की जलधारा व नदी तल की मुख्य धारा में किसी भी दशा में खनन कार्य न होने पाये। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि मानसून सत्र के उपरान्त, जो भण्डारण लाईसेस में उपखनिज बालू/मोरम अवशेष है, उनकी खनिज व राजस्व विभाग की टीम बनाकर जांच / माप कराते हुये संयुक्त आख्या 10 कार्य दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में उपजिलाधिकारी नरैनी व खान अधिकारी बांदा द्वारा अवगत कराया गया कि नदी में पानी उतरने के उपरान्त थाना नरैनी व करतल के पास स्थानीय ग्रामवासियो द्वारा बालू/मोरम के अवैध खनन / परिवहन की सूचना प्राप्त हो रही है, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा टास्क फोर्स के सदस्यो को निर्देशित किया गया कि उक्त अवैध खनन स्थल का निरीक्षण करते हुये अवैध खनन / परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करे तथा उपजिलाधिकारी बादा को निर्देशित किया गया कि ग्राम-कनवारा, अछरौड़, उजरेहटा, भवानीपुरवा, लड़ाकापुरवा (राजघाट) में स्थानीय ग्रामवासियो द्वारा उपखनिज बालू/मोरम के अवैध खनन / परिवहन की शिकायते प्राप्त हो रही है, के सम्बन्ध में उक्त खनन स्थलो की जांच करते हुये अवैध खनन / परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा उसकी आख्या अगले बैठक में प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी द्वारा अन्त में टास्क फोर्स के समस्त सदस्यो को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करते रहे तथा अवैध खनन / परिवहन/ओवरलोडिंग के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशो का अनुपालन करने के सम्बन्ध में टास्क फोर्स व पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया गया। अन्त में जिलाधिकारी के आदेश के उपरान्त उक्त बैठक को समाप्त किया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


