आशा बहुओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 20 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

जनपद बांदा।

जनपद बांदा में कार्यरत आशा बहुओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में आशा बहुओं ने कहा कि वे शासन की स्वास्थ्य नीतियों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और पोषण सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को धरातल पर सफल बनाने में दिन-रात निष्ठा से काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें मात्र 2000 रुपये का अल्प मानदेय दिया जा रहा है।

बढ़ती महंगाई में इससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। आशाओं ने मांग की है कि उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए। आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। बीमा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए सहित अन्य मांगे की गई हैं। आशा बहुओं ने शासन से त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट