कृष्णा पासवान राज्य मंत्री ने किया किशनपुर,बदनमऊ,कोट पुल का निरिक्षण

कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को लगाई फटकार

योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री से कर सकती हैँ लिखित शिकायत

खागा किशनपुर रोड से रायपुर भश्रौल रोड का निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण

फतेहपुर खागा ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के तहसील खागा अंतर्गत किशनपुर, बदनमऊ, कोट के पुल का अचानक निरिक्षण करने पहुंच गई तीनो पुल का विगत कई महीनों से जनता व विभिन्न अखबारों में खबरो के प्रकाशन के द्वारा राज्य मंत्री को जानकारी मिल रही थी जिसका आज राज्य मंत्री ने निरिक्षण किया निरिक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्य को देखकर राज्य मंत्री नाराज़गी व्यक्त करते हुवे कार्यदाई संस्था के ठेकेदार को फटकार लगाई।

दर्शकों को बता दें की बदनमऊ के पुल में किये गए पैचिंग के पत्थर गायब मिले कार्यदाई संस्था के मज़दूरों ने बताया की आवश्यकता पड़ने पर यहाँ के पत्थर हटा लिया गया हैँ जिसको बहुत जल्द लगा दिया जायेगा। सबसे ज़्यादा खतरनाक पुल कोट व किशनपुर का पुल बना हैँ जहाँ एक तरफ रोड की लेबलिंग में गड़बड़ी नज़र आ रही हैँ वही दूसरी तरफ पैचिंग के पत्थर ही गायब हैँ मानक की धज्जियाँ उड़ा कर रख दीं गई हैँ किशनपुर के तुर्की नाला का पुल बहुत ही घातक हैँ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें की कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन इसकी लिखित शिकायत उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से कर सकती हैँ

इस प्रकरण पर कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की शिकायत मिली हैँ जिसका आज हम निरिक्षण करने मौके पर आये हैँ मानक को अनदेखा करके पुल निर्माण का कार्य किया गया हैँ जिसकी शिकायत हम उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से करेंगे