राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने किया सराफा व्यापारी के शोरूम का उद्घाटन

 

फतेहपुर खागा ::- धनतेरस के पावन पर्व पर खागा विधानसभा क्षेत्र के खागा नगर स्थित सोनारी गली में गौरव ज्वैलर्स के शुभारंभ अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने सम्मिलित होकर प्रतिष्ठान के संचालक एवं समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

शो रूम संचालक ने राज्य मंत्री का स्वागत बुके भेंट कर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही
राज्य मंत्री ने शो रूम संचालक से सोने और चांदी के नए रेट के विषय में चर्चा की तो उन्होंने बताया की सोने के रेट में लगभग 4000 रूपये प्रति 10 ग्राम की दर से वृद्धि हुई हैँ वहीं चांदी की बात की जाये तो विशेष अंतर नहीं आया हैँ शो रूम संचालक गौरव जी ने बताया की आज से हमारे शो रूम में हर तरह के फैंसी ज्वैलरी उपलब्ध हैँ भविष्य में ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वैलरी भी उपलब्ध रहेंगे हर प्रकार के फैंसी सोने चांदी के सिक्के भी उपलब्ध रहेंगे।

कृष्णा पासवान राज्य मंत्री ने माँ लक्ष्मी से यह प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति एवं सफलता के नए आयाम स्थापित करे तथा व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे, यही मंगलकामना है।

इस मौके पर कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, अपर्णा सिंह गौतम जिला उपाध्यक्ष,ब्रजेश सिंह मंडल अध्यक्ष, जुगेश सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा, ज्ञानेंद्र गुप्ता नामित सभासद भाजपा,छोटू परिहार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित भाजपा के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।