बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने सबके साथ बांटी दीपावली की खुशियां, लगभग 200 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की दीवाली किट

जनपद बांदा।

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में दीपावली के पावन पर्व पर झील का पुरवा में जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट वितरित कर खुशियां बांटी गईं। फाउंडेशन द्वारा 200 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट का वितरण किया गया। वितरित की गई प्रत्येक किट में दीपक, मोमबत्ती, भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, मिठाई तथा पूजन सामग्री शामिल रही। इस पहल के माध्यम से फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने का प्रयास किया। गौरतलब है कि बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन द्वारा इस पुनीत कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 200 परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाई गईं। इस अवसर पर प्रवीण सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज का हर वर्ग इस पर्व को खुशी और उत्साह के साथ मना सके।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar