अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बदौसा पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। गौरतलब हो कि दिनांक 09/10 अगस्त 2026 की देर रात्रि थाना बदौसा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम तुर्रा गौशाला के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ घूमते हुए पकड लिया। जिसके सम्बन्ध में थाना बदौसा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। इस दौरान संबंधित व्यक्ति के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सीताशरणे पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम तुर्रा थाना बदौसा जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 147/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदौसा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० लालाराम थाना बदौसा, कां० उत्कर्ष शुक्ला, कां० आलोक यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट