गुम हुए 02 वर्षीय बच्चे को शकुशल बरामद कर परिजनों का पता लगाकर सौंपा

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बबेरु की पीआरवी 9199 द्वारा गुम/भटके हुए 02 वर्षीय बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। गौरतलब हो कि कल दिनांक 09 अगस्त 2026 को थाना बबेरु की पीआरवी संख्या 9199 को एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि एक 02 वर्षीय बच्चा कस्बा बबेरु में अकेला मिला जो बोलने में असमर्थ है। सूचना पर तत्काल पीआरवी 9199 टीम के कमाण्डर आरक्षी इकरार,सब- कमाण्डर महिला आरक्षी अजंली व चालक आरक्षी रमेश यादव द्वारा सक्रियता दिखाते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे के माता-पिता का पता लगाकर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया परिजनों ने बच्चे को वापस पाकर पुलिस टीम की सराहना करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट