कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मातारानी की आरती उतारकर लिया आशीर्वाद

जनपद बांदा।

नवदुर्गा महोत्सव कार्यक्रम एवं आरती में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित साथियों सहित ग्राम दुर्गापुर पहुँचे। नवदुर्गा महोत्सव कार्यक्रम एवम् आरती के अवसर पर साथ में जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, दुर्गापुर जय मां दुर्गे नवयुवक कमेटी अध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी, बलबीर त्रिपाठी, सत्यप्रकाश गुप्ता, शिवनरेश त्रिपाठी, रमन द्विवेदी, पवन द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, भाईलाल त्रिपाठी, राममिलन द्विवेदी, जगमोहन द्विवेदी, जमुनाप्रसाद द्विवेदी, संतराम द्विवेदी सहित कार्यक्रम में तमाम ग्राम वासी शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे सभी कांग्रेसी जनों का स्वागत किया गया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मातारानी की विधि विधान के साथ आरती उतारी साथ ही सभी के लिए मंगलकामनाओं सहित आशीर्वाद मांगा।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट