जनपद बांदा।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को जनपद बांदा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में फल वितरण, श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी एवं खिचड़ी भोज सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। फल वितरण में वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने सहयोग किया।

इसके बाद बिजली खेड़ा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर किसानों, मजदूरों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और आदर्श सदैव समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे। वहीं, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने अपने कार्यालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जनपद में कई स्थानों पर विचार गोष्ठियां भी आयोजित हुईं। इस दौरान दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश सचिव मुमताज अली, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, सुमन दिवाकर, इमरान अली राजू, विजय करण यादव, शमीम बांदवी, रामलाल प्रजापति, महेंद्र सिंह वर्मा, राजा भैया वर्मा, अशोक गौर, दिलीप पटवा, भूपत यादव, दिनेश यादव, कमल पाल, अवध पटेल, उर्मिला वर्मा, निशा वर्मा, शगुफ्ता सिद्दीकी, प्रिंसु पटेल, आमिर खान मन्नी सहित सैकड़ों पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


