खागा फतेहपुर
सड़क सुरक्षा की संस्कृति को विकसित करने में अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दें, (आर एस यादव)
खागा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत शनिवार को बुधवन इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। एनएचएआई कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज एवं अतुल यादव के मार्गदर्शन में त्रिवेणी संगम हाईवेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा की शपथ ली इस अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसकी शुरुआत परिवार से होनी चाहिए। बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाना उनके सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर,ऑक्सीलेवल की जांच की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य आर.एस. यादव, नीरज कुमार विकाश कुमार राम खेलावन यादव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह प्रभाकर सिंह अखिलेश कुमार हरिओम गुप्ता लालजीत सिंह शोभा देवी अनिल कुमार विश्वकर्मा कीर्तिमान सिंह शैल कुमारी सिंह, चंद्रभान सिंह, जे.के. सिंह धीरेन्द्र कुमार, अर्चना सिंह सहित अतुल शुक्ला हाईवे की पैरामेडिक टीम के लवकुश सिंह, राकेश विश्वकर्मा उपस्थित रही।
ब्यूरो रिपोर्ट


