खागा – फतेहपुर
शुक्रवार कों कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि युवती को अगवाकर ले जाने के बाद मुकदमा चल रहा था।
गुरुवार कों कोर्ट की तारीख से लौटने के बाद रात मे घर के चारपाई मे मृत अवस्था में मिला शव.
मृतककई वर्षो से ननिहाल में रहता था। घर के कुछ दूरी पर रहा रहे लड़की के परिजनों पर जान से मार देने की धमकी का आरोप है। परिजनों ने केमिकल देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों ने पुलिस को लाश ले जाने से रोका। मौके पर पहुंचे थरियांव क्षेत्राधिकारी दुर्गेशदीप ने समझा-बुझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेजवा दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट


