जनपद बांदा।
नगर क्षेत्र के आवास विकास स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में शुक्रवार, दिनांक 13 नवंबर 2026 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने परेड की सलामी लेकर एवं मशाल प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन ने मुख्य अतिथि का बुके एवं शाल भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। मुख्य अतिथि शिवराज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन, आपसी सद्भाव और टीम भावना होती है। उन्होंने सभी बच्चों को स्वस्थ एवं सकारात्मक खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्र- छात्राओं को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में मंडलीय ट्रेनर सड़क सुरक्षा डॉ. पीयूष मिश्रा, सदस्य सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों की ‘थ्रो द बॉल’ प्रतियोगिता से हुआ। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं—
नर्सरी कक्षा: बालक वर्ग में अथर्व चौबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में क्रिशा प्रथम स्थान पर रहीं। नितेश प्रताप एवं खदीजा ने द्वितीय तथा अद्विक सिंह एवं अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एल.के.जी. कक्षा: आदर्श एवं प्रसिद्धि ने प्रथम, शिवांश एवं रिया ने द्वितीय तथा कृष्णा आर्य एवं अनुज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यू.के.जी. कक्षा: शिवांश, अयांश यादव, गीतांजलि एवं आराध्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभय, रुद्रांश, तनिष्का एवं अन्नपूर्णा ने द्वितीय तथा अर्पित, उज्ज्वल, आराध्या सोनी एवं आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा प्रथम: आरम्भ चौधरी, शिव शुक्ल, आरव मौर्या, अश्मिता, ईरा सिंह एवं आर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। अर्यांश, ऋषभ वर्मा, क्रिशव मिश्रा, आरुषि यादव, रियांशी निषाद एवं आन्या ने द्वितीय तथा आदित्य राजपूत, अर्पित पटेल, आरव सिंह, आयशा खान, आरुषि खरे, अम्बिका एवं अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा द्वितीय: वशु सिंह, सारा बानो, श्रेयांश एवं अनव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेम कुमारी, अन्वी मिश्रा, हर्षित एवं पार्थ प्रजापति ने द्वितीय तथा आराध्या साहू, कृतिका, अयांश सोनी एवं आर्यन प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा तृतीय: प्रियंका, साक्षी, मानस, देवरुद्ध, ओम गुप्ता एवं शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महक, अपर्णा, दर्श, कार्तिक, ऋषभ यादव एवं अभिनंदन ने द्वितीय तथा मोनिका, काव्य, कान्हा, आश्रय, अनुज एवं जयस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा चार से कक्षा बारह तक की खेल प्रतियोगिताएं तथा पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, दिनांक 14 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


