बलिया ::- उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में तहसील बांसडीह, थाना मनियर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुड़यारी में लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज के कारण 20 दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना मनियर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया है और डीजे संचालक पर कार्रवाई करने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर – जयराम जी तिवारी


