बेसहारा परिवार की बेटी की शादी में फिर सहारा बनी हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा

जनपद बांदा।

समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा एक बार फिर बेसहारा परिवार की बेटी की शादी में सहारा बनी। परिवार के मुखिया पिता का निधन हो चुका है और परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ऐसे परिवार की बेटी की शादी में संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग के साथ शादी के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री, उपहार एवं घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार संस्था की ओर से शादी में भोजन की व्यवस्था के लिए 60 किलो आटा, 15 किलो तेल, मसाले एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही बेटी को उपहार स्वरूप गिफ्ट सेट एवं बर्तन भी दिए गए, जिससे शादी के आयोजन में परिवार को कुछ राहत मिल सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद मसजूद, आई सर्जन, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंद परिवार को संस्था की ओर से प्रदान की गई सामग्री एवं उपहार भेंट किए और हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

संस्था के संरक्षक जनाब हसन उद्दीन सिद्दीकी साहब ने संस्था की पूरी टीम को लगातार हो रहे सामाजिक कल्याण के कार्यों के लिए मुबारकबाद दी एवं संस्था के सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की तथा लड़की एवं उसके परिवार को शादी की शुभकामनओं के साथ साथ अपने व्यस्त शेड्यूल में दूर रहकर भी अपना स्नेह भरा संदेश परिवार को भेजा। डॉ. मोहम्मद मसजूद ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा द्वारा इससे पहले भी सितंबर एवं अक्टूबर माह में कई बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की जा चुकी है। संस्था का यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान,वरिष्ठ सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, सचिव उमर अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सलाहकार आरिफ खान, शाखा प्रमुख खाईपार अली खान,उपाध्यक्ष जावेद खान व कलीम उल्ला, महामंत्री शाहबाज़ खान हनी, उपसचिव आसिफ मसूदी, कार्यालय प्रभारी इमरान, उपसचिव गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष अनस उल्लाह एड०, कानूनी सलाहकार समीर उल हक एड०, शाखा प्रमुख अज़हर, शाखा प्रमुख सनी सिकंदर, शाखा प्रमुख मेराज उद्दीन, शाखा प्रमुख नफीस, शाखा प्रमुख शादाब हुसैन,शाखा प्रमुख हसीब, उरूज, ब्रज बिहारी आदि उपस्थित रहे एवं सहयोग प्रदान किया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट