डीजे में करंट उतरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम

 

खागा (फतेहपुर)

फतेहपुर। जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के कुंभीपुर गांव में 18 नवंबर 2026 को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन यादव पुत्र ज्ञान प्रकाश यादव, निवासी कुंभीपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव में डीजे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सचिन यादव को करंट लग गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि डीजे में करंट उतरने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं कुछ ग्रामीणों ने किशोर की मौत को हार्ट संबंधी परेशानी से भी जोड़कर आशंका जताई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
ब्यूरो रिपोर्ट