हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 लार  पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय परं पंजीकृत मु0अ0सं0-302/24 धारा 191(2),191(3),109(1),115(2), 117(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जयशंकर दूबे उर्फ भोला पुत्र स्व0 भारद्वाज दूबे निवासी ग्राम बुढ़नपुरा थाना लार जनपद देवरिया उम्र करीब 31 वर्ष को आज दिनांक 27.07.2026 को मुखिबर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार करते हुए निमयमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।