दिनभर मचा हड़कंप, एडवोकेट सुमन सिंह की सूचना पर SDM ने कुत्ता पकड़ने के दिए आदेश
फतेहपुर खागा ::- आज दोपहर तहसील खागा परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक काले रंग के पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पागल कुत्ते ने सबसे पहले तहसील में बैठे *तीन अधिवक्ताओं को काट लिया।* इसके बाद उसने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी सहित तहसील में आए कई फरियादियों को भी काटकर घायल कर दिया। देखते ही देखते पूरी तहसील में हाहाकार मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना वरिष्ठ *अधिवक्ता सुमन सिंह* ने तत्काल उपजिलाधिकारी (SDM) खागा को दी। सूचना मिलते ही SDM ने अधिशासी अधिकारी को तलब कर *अति शीघ्र डॉग कैचर टीम बुलाकर पागल कुत्ते को पकड़ने का आदेश* दिया है।
घायल सभी अधिवक्ताओं और अन्य पीड़ितों ने *हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचकर इलाज* करवाया। इस घटना के बाद से अधिवक्ता समाज में भारी दहशत का माहौल है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।


