क़ायल में धूमधाम से मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती, वीरांगना रानी दुर्गावती का साहस आज भी प्रेरणास्रोत: शालिनी

जनपद बांदा।

बांदा के बबेरू विधानसभा क्षेत्र-233 के ग्राम पंचायत क़ायल में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक गोरेलाल अनुरागी रहे, जबकि अध्यक्षता जेडीयू बांदा जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी बुंदेलखंड शालिनी सिंह पटेल रहीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत सविता तथा अतिथि जेडीयू जिला उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन रहे। मुख्य वक्ता जेडीयू महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने राज्य और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आज की पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और वीरांगनाओं के इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जेडीयू महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने महिलाओं के साहस और नेतृत्व की मिसाल कायम की, उनका जीवन नारी शक्ति के लिए प्रेरणादायक है। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत सविता ने कहा कि रानी दुर्गावती का इतिहास बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और वीर महापुरुषों के संघर्ष से परिचित कराया जा सकता है। जिला उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने भी रानी दुर्गावती के जीवन और उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल अनुरागी, अतर्रा महिला नगर अध्यक्ष ज्योति मौर्य, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल, उषा देवी, भरतलाल कुशवाहा, जेडीयू जिला उपाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ, नगर विकास प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष काशी प्रसाद याज्ञिक , जेडीयू सक्रिय दिनेश निषाद सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की और वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar