जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार बुधवार दिनांक 12 अगस्त 2026 को थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों राज पुत्र उदयभान व अमन पुत्र राजेश को बबेरु रोड़ पेट्रोल पंप के पास इन्गुआ मोड पर बने यात्री निवास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा० न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त में राज पुत्र उदयभान निवासी ग्राम पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा तथा अमन पुत्र राजेश निवासी ग्राम पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा रहे। संबंधित पर मु०अ०सं०- 222/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमासिन जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मनीष कुमार शर्मा थाना कमासिन, कां० सौरभ शुक्ला, कां० सूर्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


