सपा की समीक्षा बैठक में स्नातक खंड MLC चुनाव की रणनीति पर मंथन

जनपद बांदा।

बांदा जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव की अध्यक्षता में स्नातक खंड विधान परिषद (MLC) चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में MLC प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर विस्तृत रणनीति तैयार की। बैठक में स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, मतदाता सूची की समीक्षा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से चुनावी अभियान में जुटने पर जोर दिया गया। रामवृक्ष यादव ने सभी से आपसी समन्वय और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि सभी साथी एकजुट होकर पूरी निष्ठा से पार्टी की सफलता के लिए कार्य करें। बैठक में हीरा लाल यादव, हसन सिद्दीकी, शमीम बांदवी, विजय करण, अशोक गौर, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, प्रमोद गुप्ता राजा, रामलाल प्रजापति, सुशील त्रिवेदी, कैप्टन रामराज यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट