खागा में एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, बहिष्कार के बीच स्थानांतरण की मांग

 

_वकीलों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर न्यायिक कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

खागा, फतेहपुर ::- तहसील खागा में एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध लगातार गहराता जा रहा है। न्यायालय के बहिष्कार के बावजूद विवाद का समाधान न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। शुक्रवार को मॉडल बार एसोसिएशन खागा के नेतृत्व में सैकड़ो वकीलों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन भेजकर एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन के अनुसार, मॉडल बार एसोसिएशन की बैठक में 13 अक्टूबर 2026 को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय की कार्यप्रणाली के विरोध में अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार असंतोष बना हुआ है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ज्ञात हो की 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के तहसील खागा के औचक निरीक्षण के बाद अधिवक्ताओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर डीएम से कार्यवाही की मांग की गई थी उसके बाद एसडीएम न्यायिक द्वारा कथित रूप से अधिवक्ता हनुमान सिंह को धमकाने के बावजूद वकीलों की तमाम मांगों को लेकर ज़िलाधिकारी की तरफ़ से कार्यवाही की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से विवाद बरक़रार है।

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से आशंका जताई है कि मौजूदा परिस्थितियों में विवाद और बढ़ सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से एसडीएम न्यायिक का स्थानांतरण कर न्यायिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की मांग की है।
इस मौके पर अधिवक्तागणों में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री मलखान सिंह यादव, हनुमान सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र यादव, रामसखा द्रिवेदी , अरविन्द पांडेय , श्याम कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह , अशोक श्रीवास्तव , राजेश द्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, विवेक पाठक, राजा राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह , आशुतोष पांडे , कृष्णकांत त्रिवेदी , अंशुमान शुक्ला , धर्मेंद्र सिंह, इंदल सिंह , आनंद मोहन त्रिपाठी, शालू अग्रहरि, सुमन ,महेश सिंह , अरुण, अनूप कौशल , दुर्गेश अवस्थी, अखिलेश अग्रहरि हरिओम, संदीप श्रीवास्तव, महेंद्र चौरसिया , बृजेश शुक्ला , राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अंकित , धीरेंद्र , जितेंद्र राज योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा ,श्याम कुमार गुप्ता पंकज एडवोकेट,राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट , ब्रजेश शुक्ला एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट, यूसुफ सिद्दीकी एडवोकेट, इंद्रेश पांडे एडवोकेट,सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट,कृष्णाकांत त्रिवेदी, अखिलेश आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।