जनपद बांदा।
देव दीपावली के पावन अवसर पर भूरागढ़ स्थित केन आरती स्थल पर माँ केन की भव्य महाआरती आयोजित की गई। शंखनाद, ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और दीपदान से घाट भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार शामिल होकर माँ केन से जनपद की सुख-समृद्धि, खुशहाली और गौ रक्षा की कामना की। महाआरती के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोकसभा आयोजित की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दीपदान किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि देव दीपावली के उल्लास के बीच आज मन दुखी है। पूज्य माता जी ने ऐसे योगी को जन्म दिया, जिन्होंने अपना जीवन धर्म, राष्ट्र और गौ सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पूरा बांदा, उत्तर प्रदेश और सनातन समाज इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है। दीपदान के प्रत्येक दीप में श्रद्धा और प्रेम समर्पित है। श्रद्धालुओं ने माँ केन को स्वच्छ रखने, गौ रक्षा और धर्म-संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलोक कुमार निगम, दीपक शुक्ला, महेश कुमार धुरिया, आलोक कुमार प्रजापति, मनीष साहू, सूरज प्रजापति, लोहा सिंह, अविनाश राय सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


