जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में जनपद में बाल विवाह की रोकथाम एवं बालिकाओं के संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे है। इसी क्रम में थाना एएचटी, विशेष किशोर पुलिस इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना कमासिन क्षेत्रान्तर्गत हो रहे बाल विवाह की सूचना पर तत्काल टीम द्वारा बालिक को सकुशल रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 20.11.2026 को थाना कमासिन क्षेत्र में बाल विवाह कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए सूचना पर तत्काल थाना एएचटी, विशेष किशोर पुलिस इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा सभी संबंधित इकाइयों के आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रयासों से बालिका को 24 घंटे के भीतर थाना नरैनी क्षेत्र से रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। इसी क्रम में सोमवार दिनांक 23.11.2026 को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा प्रकरण पर आवश्यक विचार-विमर्श एवं प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसके पिता की सुपुर्दगी में इस शर्त के साथ सुपुर्दगी में दिया गया कि बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व किसी भी परिस्थिति में उसका विवाह नहीं कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पूरे प्रकरण में सभी विधिक कार्यवाही की जा रही है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि बालिका का देखरख एवं सरक्षण तथा उसकी पढ़ाई के साथ उसकी पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस, बाल संरक्षण इकाई अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


