पंचमढ़ी मंदिर में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ समापन, रामभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

जनपद बांदा।

शहर के रामबाग चौराहा स्थित श्री पंचमढ़ी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। कथावाचक देवी अनीता त्रिपाठी (अमृता) के श्रीमुख से श्रद्धालुओं ने तीन दिनों तक श्रीराम कथा का रसपान किया। कथा के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से पहुंची बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान श्रीराम की महिमा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री पंचमढ़ी हनुमान जी महाराज के अध्यक्षत्व एवं संयोजक श्रीराम निषाद एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। तीन दिवसीय कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

आयोजन समिति के अनुसार मंगलवार 24 नवंबर 2026 को मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे हवन- पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे भव्य दिवारी, दोपहर 2 बजे राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी तथा शाम 6 बजे जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar