जनपद बांदा।
सोमवार 23 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बांदा पालश बंसल द्वारा पुलिस लाइन्स बांदा ग्राउण्ड में “27वीं प्रयागराज जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026” का फीटा काटकर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर प्रयागराज जोन के आठ जनपदों- बांदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़ एवं चित्रकूट की पुलिस टीमों ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया तथा खेल भावना, उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। 03 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के सभी जनपद- बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ तथा फतेहपुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बांदा आदि उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


