जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 18/19.11.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा व्यक्ति व उसके मित्र को जान से मारने की नीयत से अवैध तंमचे से फायर करने वाले वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 03.11.2026 को थाना अतर्रा क्षेत्र के रहने वाले निखिल द्वारा सूचना दी गई कि राघव व उसके 04 अज्ञात साथियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर अवैध तंमचे से जान से मारने की नीयत से उस पर व उसके मित्र पर फायर कर दिया। सूचना प्राप्त होते ही थाना अतर्रा पर सुसंगत घाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में अभियुक्त अतुल को दिनांक 18.11.2026 की रात्रि को थाना बदौसा से व अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ धीरू को आज दिनांक 19.11.2026 को मण्डी के पास थाना अतर्रा जनपद बांदा से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक वांछित मुख्य अभियुक्त राघव व अन्य 02 अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त अतुल पुत्र नर्वदा निवासी तुर्रा थाना बदौसा जनपद बांदा तथा धीरेन्द्र उर्फ धीरू पुत्र महेन्द्र निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा मौजूद रहे जबकि राघव पुत्र बलराम निवासी तेन्दुरा थाना बिसंडा जनपद बांदा तथा 02 व्यक्ति नाम पता अज्ञात फरार हैं। संबंधित पर मु०अ०सं०- 381/26 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/352 बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली की टीम में प्र०नि० अतर्रा विनोद कुमार राय, उ०नि० सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कां० अजय प्रजापति, कां० पंकज द्विवेदी, कां० राहुल साहू मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


