दो सगे मासूम भाइयों की हत्या मामले का किया खुलासा, पांच लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी पुलिस द्वारा 02 मासूम भाइयों की हत्या कर शवों को गड्ढे में छिपा देने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नंदवारा में 02 सगे भाइयों के लापता होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाकर दोंनों भाइयों के शव घर के पास मौजूद पानी के गड्ढे में बरामद किए थे। शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया था। प्रकरण में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी पर बच्चों के पिता भईयाराम की तहरीर पर 09 लोंगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में शनिवार दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर 05 अभियुक्तों को पनगरा नहर पुलिया के पास हडहा कबौली मार्ग थाना नरैनी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास अभी जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त में भवानीदीन पुत्र स्वामीदीन निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, अखिलेश पुत्र भवानीदीन निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, श्यामलली पत्नी भवानीदीन निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा, सुरेन्द्र पुत्र भइयालाल निवासी ग्राम नन्दवारा थाना नरैनी जनपद बांदा मौजूद रहे। संबंधित पर आवश्यक धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली की टीम में प्रभारी निरीक्षक नरैनी भास्कर मिश्रा, अपराध निरीक्षक नरैनी अर्जुन सिंह, हे कां० नागेश कुमार, कां० अकिंत सिंह, कां० आशू सिंह, कां० अनूप मिश्रा, कां० सुनील कुमार, कां० अजय यादव, कां० घनश्याम मौर्य, म०कां० अकिंता पाल उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट