जनपद बांदा।
बांदा शहर के कालु कुआं क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर आग लगी थी जिसके अंतर्गत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


