जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 14/15 नवंबर 2026 की रात्रि को थाना बिसंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तवेदार का पुरवा मजरा ओरन पुलिया के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा दबिश देकर मौके से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से मालफड़ के 15,230 रुपए तथा जामा तलाशी के 5920 रूपए व 52 ताश के पत्ते बरामद हुए है। वहीं रामू पुत्र रामनारायण निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन थाना बिसण्डा जनपद बांदा, अशोक पुत्र टिंकू निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन थाना बिसण्डा जनपद बांदा, छत्रपाल पुत्र रामबहोरी निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन थाना बिसण्डा जनपद बांदा, राजाबाबू उर्फ राजा पुत्र मइयादीन निवासी बिसण्डी रोड कस्बा ओरन थाना बिसण्डा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित पर मु०अं०सं० 496/2026 धारा 13 जुआ अधि० थाना बिसंडा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा चन्द्रप्रकाश तिवारी, उ०नि० बुद्धिसागर चौकी प्रभारी ओरन, कां० सौरभ शास्त्री, कां० रितिक राय, कां० आदर्श सिंह, कां० अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


