
भाटपार रानी, देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के फुलवरिया बंगरुआ गांव स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई दर्जन छात्र- छात्राओं ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय की निक्की शर्मा, सपना शाह, शाहीन खातून, पुनिता गुप्ता,रिया गुप्ता, प्रिया, बंटी यादव, अनन्या सिंह ,साबिया, महक परवीन, अनामिका, सोनम चौबे, सौम्या पांडेय, प्रीति, पूजा यादव, आदित्य यादव आदि छात्र-छात्राओं ने गीत, भजन एकांकी व छठ पूजा पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं विद्यालय द्वारा इस वर्ष के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सपा नेता डॉ आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का नवनिर्माण संभव है। शिक्षा मनुष्य को अपने जिम्मेदारियों व कर्तव्यों का एहसास कराती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए कहा कि चाहें परिस्थितियों जो भी हो, मन लगाकर पढ़ाई करें व जीवन में सच बात बोलने से कदापि न डरें।उन्होंने कॉलेज की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब सराहना करते हुए कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई में मैं मदद करूँगा।उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने दवाई व पढ़ाई को मुफ्त में उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया था। लेकिन भाजपा सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य को बहुत महंगा कर दिया है। कार्यक्रम को मुख्य रूप से किसान नेता जयप्रकाश यादव, प्रधानाचार्य सुनील सिंह,उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार गौतम, भोला पाठक आदि ने संबोधित किया। कवि व शायर मकसूद भोपतपुरी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।इससे पूर्व प्रसिद्ध कथावाचक पं० घनश्यामानंद ओझा ने श्रीरामचरितमानस कथा के विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को सद्मार्ग पर चलने की सलाह दी। विद्यालय के संरक्षक वशिष्ठ पांडेय व प्रधानाचार्य अभिषेक पांडेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह विद्यालय गुणवत्ता युक्त व बेहतर शिक्षा देने का अपना मिशन जारी रखेगा। यहां मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक अनिल पांडेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, भूपेंद्र पांडेय, जगदीश चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, रमाशंकर प्रजापति, अवनीश चतुर्वेदी, रमेश सिंह, सुनील प्रजापति, अनिल सिंह तोमर, राहुल यादव,राहुल शुक्ला, विक्रांत मणि त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र, बब्बन यादव, इंद्रमणि मिश्र,राजीव चौधरी, डॉ आलोक पांडेय, अनंत प्रकाश मिश्र, अविनाश चौधरी, रणजीत कुशवाहा, शिवानंद सरस्वती, ब्रह्मानंद सरस्वती, रविंद्र प्रजापति, अजीत सिंह, वैभव पांडेय,मनीष पांडेय सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अभिभावक गण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष पांडेय ने किया।
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ■ नेहरू इंटर कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ में आयोजित हुआ कार्यक्रम


